
अमृतसर,28मई (राजन): सेहत विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार आज 19 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई है। जिले में 192 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 138 लोग कम्युनिटी स्प्रेड से तथा 54 लोग कोरोना संक्रमितो के संपर्क में आने से हुए हैं।
19 की मृत्यु
आज कोरोना मरीज सुरेंद्र कौर (55) निवासी मकबूलपुरा, बलजिंदर कौर(55) निवासी जसपाल नगर, जगजीत सिंह (39) निवासी छीदन, अवतार सिंह (70) निवासी राजा सांसी, कांता रानी (55) निवासी सुभाष रोड छेहरटा, सुखवंत कौर (80) निवासी खालसा नगर, अजीत सिंह (61) निवासी कृष्णा नगर, राम गणेश (58) निवासी हरि सिंह नगर, शमशेर सिंह(22) निवासी महाल, रेखा (40) निवासी मजीठा, गणेश कुमार(45) निवासी गुरु रामदास नगर, संतोख सिंह (85) निवासी ईस्ट मोहन नगर, पलविंदर सिंह (67) निवासी विलेज हमजा, सेवा सिंह (81) निवासी बाबा बकाला, रेनू (50) निवासी कटड़ा खजाना, इंदरजीत जोशी (72) निवासी मजीठा रोड, मुख्तार सिंह (76) निवासी बाबा बकाला की मृत्यु हुई है।

1869 लोगों ने ली वैक्सीन डोज

आज जिले में 1869लोगों ने वैक्सीन डोज ली है। इस तरह जिले में अब तक 372113 वैक्सीन डोज ले ली गई है।

Amritsar News Latest Amritsar News