Breaking News

नगर निगम के लैंड तथा एमटीपी विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर सरकारी जमीन पर निर्माणाधीन दुकानों के पिलर तोड़े

झब्बाल रोड पर एफसीआई गोदाम के बाहर हो रहा था दो दर्जन दुकानों का निर्माण
पुलिस में दर्ज करवाई जाएगी एफ आई आर


अमृतसर,15 जून ( राजन गुप्ता): नगर निगम के गलियारे में चर्चा का विषय बना झब्बाल रोड पर स्थित एफसीआई गोदाम के बाहर सरकारी जमीन पर  एक पार्टी द्वारा फरवरी माह में भी दो दर्जन दुकानों का निर्माण करवाया गया था। उस वक्त तो निगम के एमटीपी विभाग ने निर्माणाधीन दुकानों को हटा दिया था। अब फिर साढे़ तीन माह उपरांत किसी राजनीतिक पहुंच के चलते उसी पार्टी द्वारा दोबारा दो दर्जन दुकानो का निर्माण करवाने के लिए 30 से अधिक पिलरों का निर्माण करवाया जा चुका था।

“अमृतसर न्यूज़ अपडेट” द्वारा गत दिवस ही इसको लेकर  समाचार प्रकाशित किया गया था।

⬇️इस लिंक पर क्लिक करके गत दिवस वाली न्यूज़ पड़े⬇️

http://amritsarnewsupdates.com/asrnews/8052

जिससे निर्माणाधीन दुकाने निगम गलियारे में चर्चा का विषय बन गई। नगर निगम कमिश्नर कोमल मित्तल, एडिशनल कमिश्नर संदीप रिशी द्वारा निगम के लैंड विभाग तथा एमटीपी विभाग को संयुक्त रुप से ऑपरेशन कर निर्माणाधीन दुकानों को हटाने के आदेश दिए गए थे।

निगम के एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह , एटीपी वीरेंद्र मोहन, बिल्डिंग इंस्पेक्टर  नवदीप कुमार ने आज रात्रि 10.20 बजे भारी पुलिस दलबल के डिच मशीन के साथ  मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन दुकानों के सभी पिलरों को तोड़ दिया गया। लैंड विभाग द्वारा  सरकारी जमीन पर निर्माण करवाने वालों के विरुद्ध पुलिस में एफ आई आर दर्ज करवाई जाएगी।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *