Breaking News

सिटी सेंटर स्थित एक होटल के कमरे में युवक- युवती ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला की समाप्त

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर जांच शुरू की


अमृतसर,3 जुलाई (राजन): बस स्टैंड के समीप सिटी सेंटर मे स्थित होटल गोल्डन हार्ट के कमरे में युवक -युवती द्वारा खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह युवक -युवती ने इस होटल में कमरा  लिया था। कमरे में ही  दोनों ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार युवक युवती के सिर पर गोली लगी  थी। लगभग साढे18 वर्षीय युवक प्रभनूर  निवासी गुमानपुरा  तथा लगभग 20 वर्षीय  युवती हरसिमरन निवासी  खालसा कॉलेज के सामने  रहने वाली है। पुलिस ने कमरे रिवाल्वर बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार दोनों  मृतक युवक- युवती आईलेट्स का कोर्स कर रहे थे। पुलिस के अनुसार  फिलहाल मृतक युवक-युवती के परिजनों से फिलहाल इतना ही पता चला है युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध चल रहा था।दोनों के परिजन दोनों की शादी में सहमत नहीं थे। पुलिस के अनुसार परिजनों से पूरी तरह से बात नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा दोनों का शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में असॉल्ट राइफल, 2 हैंड ग्रेनेड और 13 पिस्तौल बरामद; पिता-पुत्र सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर, 15 अक्टूबर(राजन):काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने पिता-पुत्र सहित पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार करके सीमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *