Breaking News

बिजली संकट के बाद पावरकॉम अधिकारी गांवों तथा पावर सब स्टेशनो का करेंगे दौरा

अमृतसर, 4 जुलाई (राजन): बिजली संकट के बाद  पावर सप्लाई को लेकर  पंजाब सरकार व पावरकॉम मैनेजमेंट की आलोचना होने के बाद राज्य भर के किसानो व आम जनता को रैगूलर  पावर सप्लाई देने के लिए उचित  कदम उठाने शुरू कर दिए है। पावरकॉम वितरण डायरैक्टर पंजाब इंजीनियर डीपीएस ग्रेवाल ने आज एक आदेश जारी करते हुए कहा कि 5 जुलाई से लेकर 19 जुलाई तक एसडीओ से लेकर एस.ई तक रोजाना 5 गांवों का दौरा करेंगे। यह सभी अधिकारी गांव निवासियों,सरपंचों व किसान यूनियनों से मुलाकात करके पेश आ रही मुश्किलों संबधी फीडबैक लेंगे। यदि किसी समस्या का समाधान करने में कोई मुश्किल आती हो तो संबंधित चीफ इंजीनियर के नोटिस में लाएंगे ताकि निपटारा हो सके।
जारी किए गए आदेशों के अनुसार अब समूह एसएसई व सीनियर एक्सीयन पी एंड एम रोजाना पावर सब स्टेशनों का दौरा करेगे और इस संबध में अपने वरिष्ठ अधिकारी को   रिपोर्ट देंगे । इस आदेश मे कहा गया है कि जिस जगह पर एएओ के पास एसडीओ का एडिश्नल चार्ज है,वह रोजाना शाम के 7 बजे से रात 10 बजे तक नोडल कंप्लेंट सैंटर पर दर्ज होने वाली शिकायतों का निपटारा करवाएंगे।

About amritsar news

Check Also

करमजीत सिंह रिंटू ने 132 के.वी पावर कालोनी मजीठा रोड में बिजली के बुनियादी ढांचे का निर्माण, विस्तार और आधुनिकीकरण करने का किया शुभारंभ

पंजाब में 5000 करोड़ की लागत से ” रोशन पंजाब ” राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *