Breaking News

नवनियुक्त इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ट्रस्टियो ने मेयर करमजीत सिंह रिंटू का आभार जताया

अमृतसर,6अगस्त(राजन): मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू द्वारा  पार्षद नवदीप सिंह हुंदल और पार्षद प्रमोद बबला को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर का ट्रस्टी मनोनीत करने मे नॉमिनेशन करने पर नवनियुक्त ट्रस्टियो ने मेयर को  फूलों का गुलदस्ता भेंट कर आभार जताया ।  इस मौके पर मेयर  रिंटू ने नवनियुक्त ट्रस्टी यों   का मुंह मीठा कराया।


मेयर  ने कहा कि पार्षद नवदीप सिंह हुंदल और पार्षद प्रमोद बबला वर्तमान निगम हाउस  के सबसे बुद्धिमान और मेहनती पार्षद में से एक हैं और उन्हें उनके द्वारा विशेष रूप से नगर सुधार ट्रस्ट में ट्रस्टी के रूप में मनोनीत  करने के लिए नामित किया गया है।  उन्होंने कहा निगम के पार्षदों को यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बहुत आभारी हूं।  उन्होंने  दोनों ट्रस्टी यों  को दिल से बधाई दी और कहा कि उन्हें गर्व है कि निगम के दो पार्षद नगर सुधार ट्रस्ट में अपनी सेवाएं देंगे और जनहित में कार्य करते हुए शहर की सेवा करेंगे। इस मौके पर पार्षद महेश खन्ना, सुरिंदर चौधरी, वनीत गुलाटी, जगदीश कालिया, संजीव टांगरी, रमन कुमार रम्मी, मनदीप सिंह समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

About amritsar news

Check Also

मच्छी मंडी का बढ़िया पार्किंग स्टैंड बनवाया जाएगा : विधायक डॉ गुप्ता ने पार्किंग स्टैंड के नवीनीकरण का किया उद्घाटन

पार्किंग स्टैंड को बनवाने का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य। अमृतसर,9 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *