Breaking News

नगर निगम की वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग के एजेंडे में 19 विकास कार्यों के प्रस्ताव और आए,ओ एंड एम विभाग के अबव एस्टीमेट के 38 प्रस्ताव रह सकते हैं पेंडिंग

अमृतसर,17 सितंबर(राजन): नगर निगम की कल 18 सितंबर को मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू की अध्यक्षता में होने जा रही वित्त एंड ठेका कमेटी बैठक के एजेंडे में पहले के 248 प्रस्तावों के साथ साथ 19 विकास कार्यों के प्रस्ताव और डाल दिए गए है। इन प्रस्तावो में सिविल, ओ एंड एम विभाग के विकास कार्यों के शामिल है। पहले 8 सितंबर को हुई बैठक में लंबित पड़े प्रस्तावों को लेकर मेयर करमजीत सिंह रिंटू एवं निगम कमिश्नर मलविंदर सिंह जग्गी पहले से ही निगम के अधिकारियों के साथ मीटिंग करके विचार विमर्श कर चुके हैं। पहले के 248 प्रस्तावों में ओ एंड एम विभाग के 38 प्रस्ताव ऐसे हैं, जिसे ठेकेदारों ने अबव एस्टीमेट टेंडर भरा हुआ है। मीटिंग में इन प्रस्तावों को पेंडिंग रखे जाने की संभावना है। यह भी पता चला है कि पेंडिंग रखे जाने वाले प्रस्तावों को इस विभाग के एच ओ डी तथा डीसीएफए से वेरीफाई करवा कर बाद में कानूनी राय लेने के बाद मंजूरी दी जाएगी।

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने सतनाम नगर में सीवरेज व्यवस्था डलवाने का किया उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता अमृतसर,6 मई (राजन): केंद्रीय विधानसभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *