अमृतसर, 8 सितम्बर (राजन): पुलिस थाना चाटीविंड में तैनात पंजाब होमगार्ड के एक जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई है।
सुमन निवासी जोड़ा फाटक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति पंजाब होमगार्ड में नौकरी करता था। रोजाना की तरह 6 सितंबर को रात्रि करीब 9 बजे जब उसका पति स्थानीय अड्डा चब्बा से ड्यूटी खत्म करके वापिस घर जोडा फाटक को आ रहे थे तभी गिल रिजोर्ट दबुर्जी के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी, जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना चाटीविंड में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Check Also
कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर 255 खोए हुए मोबाइल फ़ोन ढूंढकर उनके असली मालिकों को सौंप दिए
अमृतसर, 7 जुलाई:कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब …
Amritsar News Latest Amritsar News