
अमृतसर, 15 नवंबर (राजन): जिले में आज एक की ही कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस वक्त शहर में मात्र 3 कोरोना एक्टिव केस शेष रह गए है।
10185 लोगों ने ली वैक्सीन डोज
जिला प्रशासन की वैक्सीन डोज लेने की चेतावनी के उपरांत जिले में वैक्सीन लेने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है।आज जिले में 10185 लोगों ने कोरोना वैक्सीन डोज ली है। इस तरह अब तक जिले में कुल 1781201 वैक्सीन की पहली तथा दूसरी डोज लोगों द्वारा ली जा चुकी है।
Amritsar News Latest Amritsar News