Breaking News

दुबुर्जी में हो रहे अवैध निर्माण को एमटीपी विभाग  की टीम ने रोका

अमृतसर,15 अप्रैल(राजन): दुबुर्जी के समीप छप्पड़ वाली विवादास्पद जमीन पर राजनीतिज्ञ दबाव के चलते एक बार फिर आज निर्माण शुरू हो गया। जिसकी सूचना निगम के एमटीपी विभाग को मिलने पर आज छुट्टी वाले दिन बिल्डिंग इंस्पेक्टर राजरानी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गई और निर्माण को रुकवा दिया गया। मौके पर पहुंची एमटीपी विभाग की टीम ने बिना नक्शा मंजूर करवाए निर्माण ना करने की एक बार फिर से चेतावनी दे दी गई। उल्लेखनीय है कि विगत दिवस 13 अप्रैल को दुबुर्जी क्षेत्र के समीप सूखे हुए छप्पड़ पर पिछले कुछ दिनों से अवैध निर्माण चल रहा था। जिसे नगर निगम के एस्टेट विभाग की टीम द्वारा  कुछ निर्माण को हटाया गया था। इसके बावजूद भी एक बार फिर से वहां पर निर्माण हो गया।

सकतरी बाग के समीप निर्माण रुका

गत रात्रि सकतरी बाग के समीप निर्माण करने वाले आज नगर निगम के उच्चाधिकारियों को मिले। इस दौरान इस जमीन की मलकीयत को लेकर वाद विवाद भी चला। इस दौरान अधिकारियों ने चेतावनी दी कि जमीन की सरकारी निशानदेही जब तक पूरी नहीं होती, तब तक वहां पर किसी तरह का भी कार्य नहीं होना चाहिए।

दोनों जमीनों की निशानदेही के लिए लिख दिया गया

नगर निगम के एस्टेट अफसर धर्मेंद्रजीत सिंह ने बताया कि दुबुर्जी छप्पड़ वाली तथा सकतरी बाग वाली जमीन को लेकर डिप्टी कमिश्नर को सरकारी निशानदेही करवाने के लिए पत्र जारी कर दिए हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह इन दोनों जमीनों की निशानदेही हो जाएगी।

About amritsar news

Check Also

वॉल्ड सिटी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा तंबाकू /सिगरेट विक्रेताओं के खोखे हटाए गए : पवित्र सिटी घोषित होने पर की गई कार्रवाई

कार्रवाई करते हुए एस्टेट अफसर धर्मेंद्र जीत सिंह और उनकी टीम। अमृतसर, 7 मार्च (राजन): …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *