Breaking News

नगर निगम के जोन नंबर 3 के अहाते में लगी आग

अमृतसर,6 जून (राजन): भगता वाला स्थित नगर निगम के जोन नंबर 3 के अहाते में  आज दोपहर 4.18 बजे आग लग गई। अवैध कब्जे औऱ अवैध तौर पर लगे विज्ञापनों के होल्डिंग को जब्त कर इस अहाते में रखे जाते हैं। आग लगने से कॉफी समान जल गया है।

आगजनी की सूचना मिलने पर गलवाली गेट फायर स्टेशन की गाड़ी सबसे पहले मौके पर पहुंची और इसके उपरांत नगर निगम की 2 गाड़ियां और एक गाड़ी सेवा समिति की भी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाना शुरू कर दिया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा  आधे घंटे में काफी हद तक आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ी आगजनी होने से बचाव हो गया जोन के जिस अहाते में आग लगी उसके साथ ही जोन का कार्यालय और जहां पर नगर निगम की काफी गाड़ियां खड़ी रहती है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *