Breaking News

छुट्टी वाले दिन 8.40 लाख प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित

कुल प्रॉपर्टी टैक्स 4.72 करोड तक पहुंचा

 अमृतसर,  19 सितंबर (राजन): पंजाब सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स अदा करने वालों को 10 प्रतिशत  की छूट मिली हुई है। शनिवार को छुट्टी वाले दिन निगम कमिश्नर द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स  वसूलने के लिए निगम के मुख्य कार्यलय व जोन कार्यलयो  में सीएफसी के स्टाफ को छुट्टी ना करके कार्य करने के आदेश देने पर आज 220 लोगों द्वारा  8.40 लाख रुपए टैक्स जमा करवाया  गया। इस तरह कोविड-19 के चलते नगर निगम को इस वित्त वर्ष में 1 अप्रैल से अब तक 4.72 करोड़ रूपये  टैक्स एकत्रित  हो गया है।  अभी भी 10 प्रतिशत  की छूट के दिन बचे हुए हैं।  पिछले वित्त वर्ष में 30 सितंबर तक निगम को 11.70 करोड रूपये  टैक्स एकत्रित हुआ था।

About amritsar news

Check Also

एयरपोर्ट रोड पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स ना लगने का सांसद औजला  ने निगम कमिश्नर समक्ष उठाया मुद्दा : रोड पर लोग ट्रैफिक जाम में फंसे

अमृतसर,10 अक्टूबर (राजन): अमृतसर से लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि एयरपोर्ट रोड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *