
अमृतसर 2जुलाई (राजन): श्री अकाल तख्त साहिब का स्थापना दिवस आज श्री दरबार साहिब में मनाया गया। इस अवसर पर श्री अकाल तख्त साहिब को फूलों के साथ सजाया गया है।इस दौरान श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सिख समुदाय को गुरुओं केदिखाए गए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

श्री अकाल तख्त साहिब पर विशेष समागम का आयोजन किया गया। श्री अकालतख्त साहिब पर धार्मिक दीवान सजाए गए। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद रागी सिंहों द्वारा गुरबाणी का प्रचार किया गया। समारोह के दौरान श्री दरबार साहिब के ग्रंथी सिंह और शिरोमणि कमेटी के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।अरदास के बाद जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अपने संदेश में कहा कि सिख समुदाय ने हमेशा चुनौतियों का सामना किया है और श्री अकाल तख्त साहिब ने समय-समय पर देश और समाज पर आने वाली हर आपदा से निपटने के आदेश जारी किए हैं। इसलिए 6वीं पातशाही साहिब श्री गुरु हरगोबिंद साहिब ने इस तख्त की स्थापना की।ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब एक इमारत नहीं, बल्कि एक सिद्धांत ,संकल्प है। हर सिख को इस संकल्प को समझने की जरूरत है। जब तक हम सिख संकल्प को नहीं जानते, सिख सिद्धांतों को नहीं जानते, तबतक हम सिख धर्म को अच्छी तरह से नहीं समझ सकते। आज की युवा पीढ़ी को श्री अकाल तख्तसाहिब के बारे में जरूर पढ़ना चाहिए। बहुत-सी पुस्तकें श्री अकाल तख्त साहिब पर लिखी हुई हैं। उन्हें पढ़ने व उन्हें समझने की जरूरत है। उसके बाद ही इस महान संकल्प की समझ आएगी।
‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन कर