Breaking News

शेष रहते तीन शराब के ठेकों के ग्रुप भी हुए अलाट

अमृतसर,7 जुलाई (राजन):पंजाब सरकार ने नई एक्साइज पालिसी के तहत आखिरकार रहते तीन शराब ठेके के ग्रुपों को भी ठेकेदार मिल ही गए। वीरवार को तीनों ही ग्रुपों तरनतारन रोड, गेट हकीमा और रतन सिंह चौक के लिए बिड आई और शाम को इन तीनों को भी अलाट कर दिया गया। रतन सिंह चौक भाईचारा एंड कंपनी, तरनतारन रोड बाजवा और गेट हकीमा अनिल अरोड़ा को अलाट हुआ है। हालांकि इन तीनों ग्रुपों के लिए लगातार आठबार तारीख में बढ़ोतरी करनी पड़ी है। क्योंकि कोई भी ठेकेदार बिड देने के लिए आगे नहीं आ रहा था । जिसके बाद बुधवार को फीस में पांच प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया गया। जिसके बाद ठेकेदारों की ओर से पार्टनशिपकर बिड डाली है। इन तीनों ही ग्रुपों में 80 केकरीब ठेके हैं। जोकि पिछले सात दिनों से बंद पड़े हुए थे। ऐसे में शराब, बीयर के शौकीन लोगों को अपना शौक पूरा करने के लिए अन्य इलाकों में जाकर खरीद करनी पड़ रही है। गौर हो कि सरकार की ओर से ग्रुप को बड़ा कर दिया है और साथ ही इसकी फीस भी काफी ज्यादा बढ़ा दी है |जिस कारण बहुत सारे छोटे ठेकेदार शराब के ठेके लेने की दौड़ से बाहर हो गए थे।  तीनों ग्रुपों से सरकार को करीब 80करोड़ रुपये रेवेन्यू आने की उम्मीद थी। मगरअब इन तीनों ही ग्रुपों पर पांच प्रतिशत तक की छूट दे दी है। ऐसे में अगर इन तीनों ग्रुपों पर बिड मिल जाती है तो इनसे 70 करोड़ रुपये का रेवेन्यूविभाग के खाते में आएगा। इनमें तरनतारन रोड ग्रुप की फीस 22.33 करोड़ रुपये, रतन सिंह चौक ग्रुप की कीमत 26.15 करोड़ रुपये और गेटहकीमा ग्रुप की फीस 22.29 करोड़ रुपये है। यह सारी फीस पांच प्रतिशत कम होने के बाद की है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

 

About amritsar news

Check Also

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर पाल सिंह ने जिला अमृतसर के लोगों के लिए अलग-अलग आदेश किए जारी

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर पाल सिंह। अमृतसर, 7 मई: एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट अमृतसर रूपिंदर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *