Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 47 श्रद्धालु बस से किए रवाना

श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी  देकर रवाना करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

अमृतसर, 18 मार्च(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 47 श्रद्धालुओं का जत्था बस को हरी झंडी देकर  रवाना किया। इस अवसर पर विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि  सभी श्रद्धालु श्री आनंदपुर साहिब और माता नैयना देवी धार्मिक स्थल में जाकर धार्मिक स्थलों के दर्शन करके नतमस्तक होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को धार्मिक विरसे से जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि जो कोमे धार्मिक विरसे से जुड़ी रहती है, वह सदा  कामयाब  होती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं देने के लिए विकास कार्य करवा रही है। इसके साथ-साथ लोगों को सभी तरह की सहूलते भी उपलब्ध करवा रही है। जिसके तहत लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए सभी तरह की मुफ्त सहूलते भी दे रही है। उन्होंने कहा कि आज केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से संबंधित 47 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए रवाना किए गए हैं।

श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी  देकर रवाना करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि वह सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि धार्मिक स्थलों पर नतमस्तक होते हुए केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों की खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत श्रद्धालुओं को अलग-अलग तीर्थ स्थानो के दर्शन करने के लिए लगातार रवाना करते रहेंगे। इस अवसर पर कुरनेश महाजन, लक्खा डीजे, राहुल मट्टू, रितु महाजन, चिराग मेहरा, मैडम रुचि, मनजीत सिंह, सौरभ कुमार और भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के वॉलिंटियर्स मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीवाईएस द्वारा विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित

अमृतसर, 21 जून:भारतीय योग संस्थान (बीवाईएस) द्वारा आज जहां देशभर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *