Breaking News

पंजाब स्टेट ट्रेड कमीशन द्वारा केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ गुप्ता की अध्यक्षता में कैंप किया गया आयोजित

पंजाब स्टेट ट्रेड कमीशन द्वारा आयोजित कैंप को संबोधित करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

अमृतसर,18 मार्च(राजन): पंजाब स्टेट ट्रेड कमीशन द्वारा केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र पटेल चौक गुरु बाजार में विधायक डॉ अजय गुप्ता की अध्यक्षता में कैंप आयोजित किया गया। कैंप में विधायक डॉ गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याओं और शिकायतों को सुनकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर  उनके समाधान का प्रयास किया गया। विधायक डॉ गुप्ता ने नारा देते हुए कहा कि “व्यापारी मजबूत – पंजाब समृद्ध” “व्यापार की तरक्की, पंजाब की प्रगति” है। उन्होंने सभी व्यापारियों से कहा कि सीवरेज, वाटर सप्लाई, स्ट्रीट लाइट और सड़कों को बनवाने की सभी समस्याएं काफी हद तक ठीक कर ली गई है। इसमे किसी क्षेत्र में कोई दिक्कत है तो इसे भी आने वाले दिनों में ठीक करवा दिया जाएगा।

पंजाब स्टेट ट्रेड कमीशन द्वारा आयोजित कैंप को संबोधित करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि कटड़ा जयमल सिंह, गुरु बाजार, शास्त्री मार्केट, टेलीफोन एक्सचेंज और अन्य व्यापारिक क्षेत्र में पुलिस पीसीआर की भी संख्या आने वाले दिनों में बढ़ा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वॉल्ड सिटी के व्यापारियों को नया बिजली का मीटर लगवाने और बिजली के मीटर का लोड बढ़ाने के लिए नगर निगम के एमटीपी विभाग से एनओसी लेने की शर्त को उन्होंने पहले से ही समाप्त करवा दिया हुआ है। जिसका व्यापारियों को विशेष लाभ मिल रहा है।उन्होंने कहा कि बाजारों में लटकती हुई बिजली की तारों की साभ संभाल करने के लिए पावर काम के अधिकारियों को पहले से ही दिशा निर्देश जारी कर दिए हुए हैं। इस अवसर पर विधायक डॉ अजय गुप्ता ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पिछले 4 वर्षों में लोगों को दी जा रही सहूलतो के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

व्यापारियों से मांग पत्र लेते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

इस अवसर पर एसडीएम अलका, एसीपी जसपाल सिंह, पावर काम के एक्सियन सिमरपाल सिंह, थाना कोतवाली के इंचार्ज हरमंजीत सिंह बल्ल, थाना डी डिवीजन के इंचार्ज समिनद्र घुमम्न, सभी ट्रेड कमिशन ब्लॉक प्रेसिडेंट, हल्का सेंट्रल कोऑर्डिनेटर संजीव कुमार लाली, पंजाब स्टेट ट्रेड कमीशन के सदस्य शीतल जुनेजा, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी, नगर निगम के अधिकारी और आम आदमी पार्टी के वालंटियर भी मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार के ‘अपना कारोबार, अपनी पहचान’ कैंपेन के तहत डिस्ट्रिक्ट लेवल फंक्शन में 100 उद्यमी महिलाओ को किया गया सम्मानित

अमृतसर,16 मार्च(राजन):मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, पंजाब सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *