Breaking News

75वें आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी बाग मे किया समागम

अमृतसर, 15अगस्त (राजन):75वें आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर  नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने शहर के प्रमुख चौराहों मे समागम शुरू किए गए । जिसके तहत आज कंपनी बाग क्षेत्र में स्थित महात्मा गांधी प्रतिभा स्थल पर समागमआयोजित किया गया।

निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किरण कुमार ने सहायक मेडिकल अधिकारी डॉ रमा और  स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ  75वें आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर बाग की  साफ सफाई, प्रतिभा का सम्मान, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडे से सुभोजित करके  स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया।आजादी में शहीदी प्राप्त करने वालों शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । डॉ किरण कुमार ने बताया कि इसी तरह से शहर के गत दिवस  शहीद शाम सिंह अटारी वाला स्मारक में समागम आयोजित किया गया था।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एडिशनल कमिश्नर नगर-निगम ने की अमृतसर बल्क वाटर स्पलाई स्कीम प्रोजेक्ट की समीक्षा

एडिशनल कमिश्नर से मुलाकात करते हुए अधिकारी। अमृतसर,26 फरवरी(राजन): निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिहं शेरगिल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *