Breaking News

उत्तरी विस क्षेत्र में मेयर रिंटू एवं विधायक दत्ती ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ

शहर का विकास ही मेरा मुख्य उदेश्य : कर्मजीत सिंह रिंटू


अमृतसर,7 अक्तूबर (राजन): उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रखला को बढ़ाते हुए मेयरकर्मजीत सिंह रिंटू एवं विधायक सुनील दत्ती ने विकास कार्यों का शुभारंभ किया । इस दौरान मेयर रिंटू ने अपने संबोधन  में कहा कि शहर का विकास ही मेरा मुख्य उदेश्य है । उन्होंने कहा कि श्री गुरु रामदास जी की नगरी में उन्हें सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है उसे पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करेगें । वार्ड नंबर 19 में इलाका बटाला रोड मुस्तफाबाद में ट्यूव्वैल का शुभारंभ किया । मेयर रिंटू ने कहा कि इलाके में पिछले समय से पीने के पानी की समस्या आ रही थी जिसको लेकर इलाके में ट्यव्वैल लगाया गया है ताकि इलाके के लोगों को पीने के पानी की कोई समस्या न आए। उन्होंने कहा कि पिछले समय में उनके द्वारा शहर में यहां पर भी ट्यूव्वैल लगने थे उसको लेकर पार्षदों से बातचीत की थी जिसके तहत कई इलाकों में ट्यूव्वैल लग रहे है व कई लग चुके है । उन्होंने कहा नगर निगम हाऊस के पार्षदों की टीम के साथ निगम के अधिकारी लोगों की सेवा में लगे हुए है। मेयर रिंटू ने कहा कि निगम के अधिकारियों को सख्त हिदायतें दी है कि जब भी किसीइलाके में लोगों की सीवरेज -पानी संबंधी कोई शिकायत आती है तो उसका तुरंत निपटाराकिया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि आगामी समय में विकास कार्यों में और तेजी लाई जाएगी।कांग्रेस कार्यकाल के समय हमेशा रिकार्ड तोड़ विकास कार्य हुए है।

विधायक सुनील दत्ती ने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र को पूर्णता विकसित किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के साथ-साथ विकास कार्य भी तेजी से जारी रखें गए हैं। इस मौके पर पार्षद सोनू दत्ती  ,नवदीप सिंह हुंदल,   अनेक सिंह व क्षेत्र के लोग  मौजूद थे।

About amritsar news

Check Also

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को क्षेत्र किए अलाट

अमृतसर, 21 अक्टूबर (राजन): शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *