Breaking News

नगर निगम ने पेड़ों को काटने वालों के विरुद्ध पुलिस को शिकायत दी

अमृतसर,23 सितंबर (राजन): नगर निगम द्वारा पेड़ों को काटने और ट्रीमिंग करने के विरुद्ध पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जा रही है। आज निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज रंजीत एवेन्यू क्षेत्र में निगम के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ‘ए’ ब्लॉक क्षेत्र में एक पेड़ को पूरी तरह से काटा जाना और दूसरे पेड़ एलस्टोनिया की पूरी तरह से ट्रीमिंग करके उसे भी मृत किए जाने का प्रयास का मामला देखा गया। इसे गंभीरता से लेते हुए कुमार सौरभ ने निगम के बागवाणी विभाग को पुलिस में केस दर्ज कराने के निर्देश जारी किए। निगम के बागबाणी विभाग के अधिकारियों द्वारा थाना रणजीत एवेन्यू की पुलिस को पेड़ काटने और ट्रीमिंग करने वाले सचिन ठाकुर मालिक कूलिंग एक्सपर्ट के विरुद्ध शिकायत दी गई है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर में कैबिनेट मंत्री बैंस का सफाई व्यवस्था को लेकर औचक निरीक्षण: सफाई को लेकर सख्त

मंत्री ने कहा- रात 10 से 2 बजे तक चलेगा विशेष अभियान: सफाई व्यवस्था को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *