Breaking News

अवैध निर्माणाधीन होटलों के कुछ निर्माण गिराए, होटल मालिक द्वारा खुद निर्माण ढाहने के लिए समय मांगने पर कार्रवाई रुकी

अमृतसर, 13 अक्टूबर (राजन): नगर निगम के एमटीपी विभाग द्वारा न्यू गोल्डन एवेन्यू क्षेत्र में आलू मंडी मे अवैध निर्माणाधीन होटलों का कुछ निर्माण गिराए गए। होटलो  के मालिकों द्वारा खुद निर्माण गिराने का समय ले लिया गया।  जिस पर विभाग द्वारा मंजिल दर मंजिल निर्माण गिराने की कार्रवाई को रोक दिया गया।

निर्माणाधीन होटल के बाहर निर्माण को गिराते हुए निगम के अधिकारी व कर्मचारी

नगर निगम के एमटीपी नरेंद्र शर्मा की देखरेख में एटीपी हरकिरण कौर,  बिल्डिंग इंस्पेक्टर परमजीत सिंह दत्ता,रंदीप कौर, रोहणी,  डेमो नेशन स्टाफ व पुलिस बल के साथ आलू मंडी क्षेत्र में दो बड़े अवैध निर्माणाधीन होटल  जिनको पहले एमटीपी विभाग ने सील किया गया था, सीलिंग होने के बावजूद होटल का निर्माण जारी रहा, को गिराने की कार्रवाई शुरू की।  अभी होटल के बाहर  छज्जे ही गिराने शुरू किए गए थे कि  होटल मालिकों द्वारा निगम प्रशासन से संपर्क करके अवैध निर्माण को खुद गिराने के लिए समय मांगा।  जिस पर एमटीपी विभाग  द्वारा होटलो  को मंजिल दर  मंजिल गिराने की कार्रवाई को रोक दिया गया।  एमटीपी नरेंद्र शर्मा ने कहा कि होटल मालिक खुद ही 10 दिनों के भीतर अवैध निर्माण को गिरा ले  अन्यथा विभाग द्वारा मंजिल दार मंजिल अवैध निर्माण को हर हालत में गिरा दिया जाएगा।

About amritsar news

Check Also

फंड ना आने के कारण नगर निगम के विकास कार्यों के लगभग 180 करोड़ के टेंडर पिछले तीन महीनो में नहीं खुल पाए

अमृतसर, 21 अगस्त (राजन गुप्ता): नगर निगम अमृतसर द्वारा एमडीएफ के तहत शहर की पांचो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *