
अमृतसर,1 दिसंबर (राजन): शहर वासियों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ा हुआ नगर निगम के अधिकारी और मुलाजिम अपना गैर जिम्मेदाराना रवैया बरकरार रखे हुए हैं। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण आज सुबह देखने को मिला, जब निगम ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह द्वारा निगम के तीन विभागों की जांच की। हरदीप सिंह ने सुबह 9.40 बजे प्रॉपर्टी टैक्स विभाग की जांच में पाया कि विभाग के पांचों सुपरीटेंडेंट दविंदर बब्बर, प्रदीप राजपूत, हरबंस लाल, जसविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह भाटिया और इनका स्टाफ गैरहाजिर पाया गया। इसके अलावा लेखा शाखा की जांच में इंस्पेक्टर उर्मिल रानी, जूनियर असिस्टेंट प्रभजोत कौर, हरप्रीत सिंह, राकेश कुमार, जतिन मोहन,इलेक्शन सेल के रोमिंदर वीर सिंह क्लर्क, राजविंदर सिंह कानगो, संदीप सिंह, दीपक मल्होत्रा, अकबीर कौर, संजीव कुमार, जसबीर सिंह, रमेश कुमार गैरहाजिर पाए गए।

सख्त कार्रवाई होगी
ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने कहा कि गैरहाजिर रहने वालों की पहले जवाब तलबी की जाएगी। इसके उपरांत कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इस पर संतुष्टि ना होने पर इनके विरुद्ध पंजाब पुनीश एंड अपील रूल के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी। हरदीप सिंह ने कहा कि प्रतिदिन सुबह 9.10 बजे निगम के विभागों की हाजिरी की जांच की जाएगी
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News