Breaking News

अखिल भारतीय योग संस्थान द्वारा 18 दिसंबर को  होगा योग संबंधी एक विशेष समागम

अमृतसर,16 दिसंबर (राजन):अखिल भारतीय योग संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देशराज  जी 18 दिसंबर रविवार को अमृतसर में होने वाले योग संबंधी एक विशेष समागम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं  ।यह समागम दोपहर ठीक 2:45 से शाम 5:00 बजे तक स्थानीय बीबीके डीएवी कालेज फॉर वूमेन लॉरेंस रोड अमृतसर के ऑडिटोरियम में होगा।

पिछले 55 सालों से देश भर में लोगों को निशुल्क योग सेवाएं प्रदान कर रहा

अखिल भारतीय योग संस्थान पिछले 55 सालों से देश भर में लोगों को निशुल्क योग सेवाएं प्रदान कर रहा है । यह संस्थान 1967 में स्थापित हुआ था। इस समय संस्थान के देश भर में 4000 से अधिक योग केंद्र चल रहे हैं। सिर्फ अमृतसर में ही 50 से अधिक योग केंद्र कार्यरत है। जहां पर लोग स्वस्थ रहने के लिए नित्य योग अभ्यास, प्राणायाम और ध्यान  आदि करने के लिए आते हैं । यह सारी सुविधाएं निशुल्क है।

महिला, हड्डी रोग के कारण व योग द्वारा उपचार एवं योग से संबंधित महत्वपूर्ण विषय पर वार्ता होगी

इस समागम के बारे में जानकारी देते हुए योग संस्थान के अधिकारी  सतीश महाजन और  मनमोहन कपूर ने बताया कि इस समागम में महिला रोग व हड्डी रोग के कारण व योग द्वारा उपचार एवं योग से संबंधित महत्वपूर्ण विषय पर वार्ता होगी । इस समागम में योग साधक व अन्य लोग शामिल होंगे । उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में महिलाओं का अहम स्थान है । वह परिवार में अहम रोल अदा करती है। इसलिए मातृशक्ति का स्वस्थ, कार्यशील, दृढ़ और मजबूत होना बहुत आवश्यक है ।भारतीय योग संस्थान इस संकल्प के लिए निस्वार्थ भाव से हमेशा तत्पर रहा है । संस्था द्वारा मातृशक्ति के स्वास्थ्य संबंधी शिविरों का भी आयोजन किया जाता है ।  इसी संदर्भ में यह विशेष समागम का आयोजन किया जा रहा है । इस समागम में हड्डी रोग के कारण व निवारण और योग से संबंधित अन्य अहम विषय पर भी विचार रखे जाएंगे।  इस समागम में योग संस्थान के अन्य अधिकारी भी शामिल होंगे । 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जनगणना 2027 के प्रथम चरण का कार्य 13 जून 2026 तक चलेगा : डिप्टी कमिश्नर

जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले प्रश्नों के सही उत्तर देकर सहयोग करें जिला निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *