Breaking News

स्नैचरों व लुटेरों के हौंसले के बढ़ते जा रहे, बटाला रोड के पास हुई 3 वारदातें

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई एक वारदात।

अमृतसर,17 दिसंबर (राजन):स्नैचरों व लुटेरों के हौंसले के बढ़ते जा रहे हैं। खुली सड़कों व बाजारों में लोगों को निशाना बनाने वाले स्नैचर अब गलियों में शिकार ढूंढने लगे हैं। अमृतसर के बटाला रोड में रात 11 से सुबह 7 बजे तक तीन लोगों को निशाना बनाया। जिनमें से एक घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। रात 11 बजे  भरत नगर में रहने वाले भुपिंदर सिंह किसी काम से बाजार गए थे। वापस लौटते समय वह अभी अपनी गली में मुड़े ही थे कि पीछे से एक एक्टिवा पर दो लुटेरे आ गए। उनकी एक्टिवा के साथ अपना स्कूटर लगाकर पहले उन्हें गिरा दिया और फिर तीखा हथियार लेकर हमला कर लूटने का प्रयास किया। लेकिन हिम्मत कर उन्होंने लुटेरों ने सूआ खींच लिया। जिसके बाद लुटेरे वहां से फरार हो गए। लेकिन यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

प्रवासी को रात 1 बजे बनाया निशाना

आम आदमी पार्टी में 27 नंबर वार्ड के इंचार्ज पवन ठाकुर ने बताया कि रात 1 बजे काम से घर जा रहे एक प्रवासी को लूटा। लुटेरों ने प्रवासी को घेरा और तेजधार हथियार दिखा कर जेब से पूरे दिन की कमाई निकाल ली।

सुबह बैंक मैनेजर को लूटा

वहीं सेलिब्रेशन मॉल के पिछली तरफ बैंक जा रहे मैनेजर को सुबह 7 बजे लुटेरों ने लूटने का प्रयास किया। बैंक मैनेजर विकास ने बताया कि वह पठानकोट का रहने वाला है और पास में ही किराए पर रहता है। वह सुबह बैंक जाने के लिए निकला। आनंद नगर गुरुद्वारे के पास ही पहुंचा था कि
एक स्कूटर पर दो युवक आए और उन्हें एक्टिवा से गिरा दिया। उनकी जेब से जो निकला, वे निकाल ले गए। लुटेरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

अमृतसर, 5 मई :कमिश्नरेट पुलिस ने वेरका क्षेत्र  में हुई गोलीबारी की घटना पर तुरंत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *