Breaking News

देर रात चोरों ने विजयनगर पोस्ट-ऑफिस के ताले तोड़े

जानकारी देता हुआ स्टाफ।

अमृतसर,30 दिसंबर(राजन): देर रात चोरों ने विजयनगर पोस्ट-ऑफिस के ताले तोड़ डाले,डाकखाने में कैश नहीं था। जिसके चलते चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा। सुबह जानकारी मिलने के बाद मुख्य डाकघर से टीम पहुंची और जांच पूरी होने के बाद ही डाकखाने को खोला गया।मुख्य डाकघर रियाल्टो चौक से पहुंचे पवन कुमार ने जानकारी दी कि विजय नगर चौकी सुबह स्टाफ ने ताले टूटने की जानकारी दी थी। जिसके बाद वह और सिक्योरिटी स्टाफ जांच के लिए पहुंचा। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है और उन्होंने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

डाकखाने में नहीं था कैश

पवन कुमार ने जानकारी दी कि आरोपियों ने डाकखाने के तालों को कैश के लिए तोड़ा था, लेकिन हर शाम डाकखाने के पैसों को मुख्य डाक घर में जमा करवा दिया जाता है। जिसके चलते चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

पासबुक व एटीएम की जांच के बाद खोला गया डाकखाना

स्टाफ को कैश की चिंता नहीं थी, लेकिन डाक खाने में जरूरी कागजात, पासबुक और एटीएम रखे जाते हैं। जिनकी जांच जरूरी थी। कंप्यूटर व अन्य जरूरी सामान की जांच के बाद डाकखाने को खोला गया है।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

पुलिस अधिकारी जांच करते हुए

पुलिस ने स्टाफ की शिकायत के बाद मामला की जांच शुरू कर दी है। स्टाफ की तरफ से मिसिंग सामान की जांच के बाद डिटेल पुलिस को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

गुरुद्वारे के बाहर AAP सरपंच के बेटे की हत्या: माथा टेककर बाहर निकलते वक्त मारी गोलियां

जांच करते हुए पुलिस अधिकारी। अमृतसर, 27 अक्टूबर : गत देर रात्रि  आदमी पार्टी  सरपंच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *