Breaking News

पंजाब में सरकार – अफसरशाही की तकरार: सीएम भगवंत मान की हड़ताली पीसीएस अफसरों को वार्निंग- 2 बजे तक ड्यूटी पर न आए तो सारे सस्पेंड

अमृतसर,11 जनवरी (राजन):लुधियाना के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी  की विजिलेंस द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद
से ही पंजाब के पीसीएस अधिकारी स्ट्राइक पर हैं। लेकिन अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी अधिकारियों को चेतावनी जारी करते हुए 2 बजे तक ड्यूटी जॉइन करने का अल्टीमेटम दे दिया है।सीएम भगवंत मान ने आज सुबह ही एक आदेश जारी किया है। उनके ध्यान में आया है कि कुछ अधिकारी ड्यूटी जॉइन नहीं कर रहे और स्ट्राइक पर हैं। वे सरकारी अधिकारी के खिलाफ करप्शन के चार्ज में उठाए गए सख्त कदम से खफा हैं। उन्हें सीएम स्पष्ट करना चाहते हैं कि सरकार करप्शन के मामले में ‘जीरो टॉलरेंस’ पॉलिसी अपनाए हुए है।

सरकारी कर्मचारी होंगे सस्पेंड

सीएम भगवंत मान ने अपने आदेश में इस स्ट्राइक को इललीगल करार दिया है। उन्होंने आदेश में स्पष्ट लिख दिया है कि जो भी अधिकारी आज 11 जनवरी 2023 को 2 बजे तक अपनी ड्यूटी जॉइन नहीं करता, उसे सस्पेंड कर दिया जाए। जो 2 बजे तक ड्यूटी जॉइन नहीं करता, उसकी अनुपस्थिति गैर जिम्मेदार मानी जाएगी।

मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट कर कहा

भ्रष्टाचार के मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह मंत्री हो, संतरी हो या मेरा कोई रिश्तेदार… जनता के एक-एक पैसे का हिसाब होगा.

जारी आदेशों की कॉपी

मुख्य सचिव ने भी लेटर किया जारी

सीएम भगवंत मान के बाद अब पंजाब के मुख्य सचिव विजय जंजुआ ने भी चिट्ठी निकाल दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अगर 2 बजे तक हड़ताल पर गए अधिकारी वापस ना आए तो इस पीरियड को ब्रेक ऑफ सर्विस माना जाएगा।

आदेश की कॉपी

क्या है मामला

पंजाब के लुधियाना में विजिलेंस ने आरटीई  के पदपर तैनात नरिंदर सिंह धालीवाल को गिरफ्तार किया था। आरटीए  ट्रांसपोर्टरों से निजी लोगों के जरिए चालान नहीं काटने की एवज में मासिक वसूली करता था। विजिलेंस ने दिसंबर महीने की इकट्ठी की गई राशि के साथ आरटीए  को पकड़ा था। गिरफ्तारी के बाद से ही पंजाब का पीसीएस  कैडर नाराज है। उनके आरोप हैं कि सरकार ऐसे भी किसी की भी शिकायत के आधार पर किसी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकती। जिसके बाद सभी पीसीएस  अधिकारियों ने स्ट्राइक की घोषणा की थी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

“आप ” नेताओं ने कांग्रेस नेता बाजवा का पुतला जला निकाला विरोध प्रदर्शन, बाजवा  के बयान को बताया अपमानजनक

रोष प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के नेतागण। अमृतसर, 13 फरवरी(राजन): आम आदमी पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *