
अमृतसर, 26 सितंबर (राजन): अमृतसर शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर आज नगर निगम के मुख्य कार्यालय रंजीत एवेन्यू के मीटिंग हॉल में मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया, नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, नगर निगम के कुछ पार्षदो और शहर की सफाई व्यवस्था करवा रही थ्री आर कंपनी के अधिकारियों की मीटिंग हुई। मीटिंग में आम आदमी पार्टी के दिल्ली से आए दो अधिकारियों ने भी भाग लिया। दिल्ली से आए उक्त दोनों अधिकारी नगर निगम अमृतसर के संबंधी चंडीगढ़ और अमृतसर में होने वाली मीटिंग में अक्सर भाग लेते हैं।मीटिंग में शहर की सफाई व्यवस्था ठीक तरह से न होने पर पार्षदो अपनी अपनी भड़ास निकाली। पार्षदों ने कहा कि उनकी वार्डो में सफाई व्यवस्था ठीक से नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों की एक कमेटी गठित की जाए। यहां तक की पार्षदों ने यह भी कह दिया कि पुरानी अवर्दा कंपनी शहर की जो सफाई व्यवस्था करती थी वह तो प्रति महीना नगर निगम से 1.25 करोड़ से 1.5 करोड़ रूपया लेती थी। थ्री आर कंपनी द्वारा पहले महीनो में प्रति महीना 6 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ली गई है। इसकी जांच होनी चाहिए।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News