Breaking News

शिरोमणि अकाली दल के दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

अमृतसर,15 फरवरी (राजन):शिरोमणि अकाली दल  के दो पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी और मनमोहन सिंह आज भाजपा में शामिल हो गए हैं। दोनों आज दिल्ली जाकर भाजपा के बड़े नेताओं की उपस्थिति में भाजपाई बने। इस दौरान पंजाब भाजपा के प्रदेशध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने दोनों नेताओं को बधाई दी।गौरतलब है कि अमरपाल सिंह बोनी अजनाला कुछ दिन पूर्व ही शिअद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा शिअद के पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को भेजा था। इसमें उन्होंने मजबूरीवश पार्टी से इस्तीफा देने की बात लिखी है। साथ ही सुखबीर सिंह बादल की अगुआई में पार्टी का संचालन सही तरीके से नहीं चलने की बात लिखी थी। इसके अलावा विधानसभा चुनावों के समय पार्टी को समय पड़ने पर पीठ दिखाने वाले नेताओं को हलका इंचार्ज लगाए जाने की बात भी कही है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विवादित वीडियो से जुड़ी फर्जी रिपोर्ट का सच सामने आने के बाद भगवंत सिंह मान को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए: एडवोकेट धामी

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की फाइल फोटो। अमृतसर, 24 जून: हरियाणा पुलिस द्वारा पंजाब के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *