Breaking News

अमृतपाल और उनके 7 साथियों के विरुद्ध एक और मामला दर्ज, 7 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने 4 दिन का लिया रिमांड

अमृतसर,19 मार्च (राजन):पंजाब पुलिस ने वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अमृतपाल सिंह को मुख्य आरोपी रखते हुए बीते दिन गांव महतपुर जालंधर से पकड़े गए सातों आरोपियों के खिलाफ एक और मामला अमृतसर पुलिस ने दर्ज कर लिया है।  सातों आरोपियों को बाबा बकाला कोर्ट में पेश कर 4 दिन का  रिमांड हासिल कर लिया। आरोपियों को अब 23 मार्च को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अमृतपाल सिंह के साथियों से रिकवर किए गए हथियार

SSP रूरल सतिंदर सिंह ने बताया कि अमृतपाल ने सिंह के 7 करीबी साथी अजय पाल, गुरवीर सिंह, बलजिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, गुरलाल सिंह, सरवीत सिंह और अमनदीप सिंह को हिरासत में लिया गया है। इनसे छह 12 बोर रिकवर हुई, जो इल्लीगल है। इसके अलावा 193गोलियां भी बरामद की हैं।अमृतपाल सिंह के साथियों से रिकवर किए गए हथियार एक साथी से मिले।

लाइसेंसी हथियार, पर हुए इल्लीगल

अमृतपाल सिंह के एक साथी हरविंदर सिंह से लाइसेंसी वैपन 315 बोर और रिवाल्वर 32 बोर बरामद किया गया। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि हथियारों के लाइसेंस भी इल्लीगल हो गए, जब हरविंदर सिंह के लाइसेंस पर अंकित गिनती से अधिक गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने
आरोपी से 315 बोर की 139 बुलेट्स और 32 बोर रिवाल्वर की भी 42 बुलेट्स बरामद की हैं।

अमृतपाल ने दिलाई थी गोलियां

हरविंदर सिंह ने पुलिस को तय सीमा से अधिक गोलियां मिलने की जानकारी भी सांझा की। हरविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि यह गोलियां अमृतपाल सिंह के कहने पर गुरभेज सिंह नाम के एक व्यक्ति ने उसे दी थी। यह गोलियां अमृतपाल सिंह के कहने पर ही उसने अपने पास रखी।

एक इल्लीगल वैपन रिकवर करना बाकी

एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा कि एक इल्लीगल वैपन 315 बोर और है, जिसे रिकवर करना अभी बाकी है। इसके अलावा दो गाड़ियों एक एंडेवर को कल जब्त किया गया था और एक इसूजू गाड़ी को आज रिकवर किया गया है। गांव जल्लूपुर खेड़ा में भी पुलिस की तरफ से सर्च किया गया था। अभी कुछ संदिग्ध वहां से नहीं मिला है। इस पूरे मामले में अमृतपाल सिंह मुख्यारोपी है, जिसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सैलून में घुसकर बदमाश ने सोने की चेन लूटी

सीसीटीवी में कैद घटना की तस्वीर। अमृतसर,26 दिसंबर: हकीमा इलाके में एक बदमाश ने सैलून …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *