
अमृतसर,8 अप्रैल(राजन ):भाजपा अमृतसर शहरी के जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू द्वारा जिला टीम का विस्तार करते हुए धीरज काकड़िया को भाजपा इंडस्ट्री प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। हरविंदर सिंह संधू ने धीरज काकड़िया को उनका नियुक्ति पत्र सौंपा। हरविंदर सिंह संधू द्वारा इसके साथ ही जिला इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति को भी मंज़ूरी दे दी गई है।हरविंदर सिंह संधू द्वारा भाजपा इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के सह-संयोजक के पद पर राजन धरना, राज शर्मा, सौरभ कपूर, मनीष खोसला तथा कर्ण टंडन को नियुक्त किया गया है। भाजपा इंडस्ट्री प्रकोष्ठ के कार्यकारी सदस्य के रूप में संदीप मेहरा, राहुल सेठी, बब्बल दीप सिंह, अतुल अरोड़ा, साहिल अग्रवाल, कुनाल अग्रवाल, दीपक भाटिया, रोहित महाजन, ऋषि अरोड़ा, मोहित राय, तेजिंदर सिंह, अनुज शर्मा, भूपिंदर सिंह, संदीप वालिया, कर्ण शर्मा, आशीष ओहरी, हरिंदर सिंह, राजीव गुलाटी, साहिल भल्ला, कुलजीत सिंह, कुलदीप सिंह तथा परविंदर सिंह को नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव राजेश हनी, जिला महासचिव मुनीश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोहित महाजन, राकेश गिल आदि भी उपस्थित थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News