
अमृतसर 13 मई (राजन):जालंधर लोकसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। मतगणना के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू की लीड लगातार बढ़ने से जीत की ओर अग्रसर है। इस वक्त वह कांग्रेस से करीब 52 हजार से अधिक वोटों से आगे हो चुके हैं। इसे देखते हुए आप पार्टी वर्करों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। पिछली 4 बार से कांग्रेस इस सीट पर जीतती रही है। कांग्रेस के इस गढ़ पर आप शुरू से ही आगे चल रही है। दूसरे स्थान पर कांग्रेस, तीसरे पर अकाली दल और चौथे स्थान पर भाजपा चल रही है।आप उम्मीदवार रिंकू के घर पर भी वर्करों का जमावड़ा शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली रवाना हो गए हैं। कुछ ही देर बाद वह आम आदमी पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल के घर में पहुंचेंगे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें