Breaking News

नेहरू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई

अमृतसर,24 मई (राजन):इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन अशोक तलवाड़ ने शहरवासियों से शहर में अवैध रूप से अतिक्रमण न करने और दुकानदार द्वारा अपनी दुकानों के बाहर एक से अधिक साइन बोर्ड ना लगाए  की अपील की। लेकिन अशोक तलवाड़ के निर्देश के बाद भी दुकानदारो द्वारा अवैध कब्जे जारी रखे । जिस पर आज लॉरेंस रोड चौक में नेहरू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों की एक टीम अपने कर्मचारियों के साथ नेहरू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पहुंची और दुकानदारों द्वारा किए गए  अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम द्वारा दुकानदारो द्वारा दुकानों के बाहर रखा गया सारा सामान और साइड बोर्ड को उठा लिया गया। इस मौके पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारी ने कहा कि इन दुकानदारों के साथ कई बार बैठक की गई और उनसे  अपील की गई कि वे अपनी दुकान का सामान अपनी दुकान की सीमा के भीतर ही रखें और दुकान के बाहर न रखें , लेकिन इन दुकानदारों ने नहीं माना।  अवैध कब्जों के चलते जगह-जगह गंदगी होने से  साफ-सफाई की स्थिति खराब है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में नगर निगम पूरी तरह से फेल : शहर में लग रहे गंदगी के ढेर ; कंपनी भी कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार नहीं कर रही कार्य

अमृतसर, 15 जून: शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम द्वारा ठीक ढंग से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *