Breaking News

डॉ. जगमोहन सिंह राजू द्वारा  सिविल  सेवा  परीक्षा  में भाग लेने वाले उम्मीदवारों तैयारी हेतु मुफ्त लाईब्रेरी स्थापित

अमृतसर,29मई(राजन): डॉ जगमोहन सिंह राजू उपाध्यक्ष भाजपा  पंजाब  और  अध्यक्ष  जेएम  फाउंडेशन  ने  अमृतसर के सभी सिवल सेवा उम्मीदवारों के लिए 99, पहली मंजिल, नेशनल काम्प्लेक्स, जी टी रोड, हाइड  मार्केट के  सामने रामबाग पर एक पुस्तकालय  व परामर्श  केंद्र  स्थापित  किया  है इस केंद्र की स्थापना डॉ राजू ने  अपने  पेंशन  फंड से की है। जिन बच्चों के पास पर्याप्त बुनियादी सुविधा  या घर में  पढ़ाई का  माहौल  नहीं  है,  उन्हें  इस  केंद्र से  बहुत फायदा  होगा। डॉ जगमोहन सिंह राजू ने कहा कि सिविल  सेवा  परीक्षा  में  भाग  लेने  वाले पंजाब  के  उम्मीदवारों  में  लगातार  गिरावट  आ रही है,  जिसमें  सिख समुदाय  का प्रतिशत और भी कम है। 2023  में  सिविल  सेवा  परीक्षा  के  लिए पंजाब  से उम्मीदवारों  की संख्या 2022  की तुलना  में 23%  कम हो गई है।  2020  में  कोविड  काल  के  दौरान  भी पंजाब  से  सिविल  सेवा  परीक्षा के  लिए 6120  उम्मीदवारों ने  पंजीकरण  कराया था  जबकि  2023 में  राज्य से केवल  5325  उम्मीदवारों  ने  पंजीकरण  कराया था 2015  में  पंजाब  से नियुक्त  आईएएस  अधिकारियों  की  संख्या पड़ोसी  राज्य  हरियाणा  के 15 और राजस्थान  के 19  अधिकारियों  की तुलना में केवल 7 थी।2002  से  2012  तक  10  वर्षों में,  पंजाब  के  365 उम्मीदवारों  का  सिविल  सेवाओं में चयन हुआ।इसकी  तुलना  में  राजस्थान  (574),  उत्तर प्रदेश (998) , महाराष्ट्र  (724) , तमिलनाडु  (721) में काफी अधिक संख्या में चयनित हुए।डॉ  जगमोहन  सिंह राजू ने कहा कि इसका  मुख्य  कारण  उचित मार्गदर्शन, दवाओं की कमी है और विदेशों में प्रवास की समस्या है जो पंजाबियों, विशेष रूप से सिखों में सबसे ज्यादा है डॉ जगमोहन सिंह राजू की यह महत्वाकांक्षा और मिशन है कि पंजाब और विशेष रूप से सिखों की भारतीय सिविल सेवाओं में अधिक से अधिक भागीदारी हो ताकि वे पंजाब और भारत की बेहतरी में योगदान कर सकें।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार का कल होगा कैबिनेट विस्तार : संजीव अरोड़ा बनेंगे नए मंत्री

अमृतसर, 2 जुलाई:पंजाब सरकार का कल कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। माना जा रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *