
अमृतसर,29मई(राजन): डॉ जगमोहन सिंह राजू उपाध्यक्ष भाजपा पंजाब और अध्यक्ष जेएम फाउंडेशन ने अमृतसर के सभी सिवल सेवा उम्मीदवारों के लिए 99, पहली मंजिल, नेशनल काम्प्लेक्स, जी टी रोड, हाइड मार्केट के सामने रामबाग पर एक पुस्तकालय व परामर्श केंद्र स्थापित किया है इस केंद्र की स्थापना डॉ राजू ने अपने पेंशन फंड से की है। जिन बच्चों के पास पर्याप्त बुनियादी सुविधा या घर में पढ़ाई का माहौल नहीं है, उन्हें इस केंद्र से बहुत फायदा होगा। डॉ जगमोहन सिंह राजू ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा में भाग लेने वाले पंजाब के उम्मीदवारों में लगातार गिरावट आ रही है, जिसमें सिख समुदाय का प्रतिशत और भी कम है। 2023 में सिविल सेवा परीक्षा के लिए पंजाब से उम्मीदवारों की संख्या 2022 की तुलना में 23% कम हो गई है। 2020 में कोविड काल के दौरान भी पंजाब से सिविल सेवा परीक्षा के लिए 6120 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था जबकि 2023 में राज्य से केवल 5325 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था 2015 में पंजाब से नियुक्त आईएएस अधिकारियों की संख्या पड़ोसी राज्य हरियाणा के 15 और राजस्थान के 19 अधिकारियों की तुलना में केवल 7 थी।2002 से 2012 तक 10 वर्षों में, पंजाब के 365 उम्मीदवारों का सिविल सेवाओं में चयन हुआ।इसकी तुलना में राजस्थान (574), उत्तर प्रदेश (998) , महाराष्ट्र (724) , तमिलनाडु (721) में काफी अधिक संख्या में चयनित हुए।डॉ जगमोहन सिंह राजू ने कहा कि इसका मुख्य कारण उचित मार्गदर्शन, दवाओं की कमी है और विदेशों में प्रवास की समस्या है जो पंजाबियों, विशेष रूप से सिखों में सबसे ज्यादा है डॉ जगमोहन सिंह राजू की यह महत्वाकांक्षा और मिशन है कि पंजाब और विशेष रूप से सिखों की भारतीय सिविल सेवाओं में अधिक से अधिक भागीदारी हो ताकि वे पंजाब और भारत की बेहतरी में योगदान कर सकें।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News