पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है

अमृतसर,9 जून (राजन):छेहर्टा के संधू कॉलोनी क्षेत्र में बेअदबी की घटना सामने आई है। यह बेअदबी किसी एक धर्म की नहीं, बल्कि सभी धर्मों के धार्मिक चिन्ह के अलावा ग्रंथों की भी बेअदबी की गई है। घटना के बाद इलाका निवासी इकट्ठे हो गए। अंत में पुलिस के सीनियर अधिकारियों को आना पड़ा। पुलिस इलाके के सीसीटीबी खंगाल रही है ताकि आरोपी का कोई सुराग मिल सके।
माहौल खराब करने का प्रयास

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह माहौल खराब करने के मकसद से किया गया है। हैरानी की बात है कि शरारती तत्व ने सभी धर्मों की तस्वीरों व धार्मिक चिन्हों को कूड़े के ढेर पर फेंका। अगर वे माहौल खराब करने के मकसद से ऐसा नहीं करना चाहता था तो उसे कूड़े के ढेर पर फेंकने की जगह पानी में प्रवाहित कर सकता था।
पुलिस ने जांच की शुरू
घटना के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 295 धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज करके.कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा। आसपास के सीसीटीबी खंगाले जा रहे हैं। कूड़े के ढेर पर धार्मिक चिन्ह और किताबों से भरा हुआ एक बोरा मिला। जब बोरे को खोला गया तो उसमें सिख, हिंदू और ईसाई धर्म के भगवानों और गुरुओं की तस्वीरें रखी हुई थीं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए। माहौल गर्माता देख पंजाब पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच को शुरू किया गया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News