Breaking News

थाना छेहरटा की पुलिस ने ठगी करने के आरोप में एक को किया गिरफ्तार

अमृतसर, 2 सितंबर(राजन):थाना छेहरटा की पुलिस ने ठगी करने के आरोप में एक को गिरफ्तार किया है। गुलजार सिंह निवासी गांव भैणी थाना छेहरटा ने  रविंदरजीत सिंह उर्फ ​​रवि  निवासी पैराडाइज एन्क्लेव छेहरटा के विरुद्ध पुलिस में उससे ठगी करने का केस दर्ज करवाया था। गुलजार सिंह ने कहा था कि   रविंदरजीत सिंह उर्फ ​​​​रवि ने उसके हथियार का लाइसेंस को नवीनीकृत करने और एक नई पिस्तौल रखने के लिए अलग-अलग तरीकों से उससे तीन लाख रुपये लिए। लेकिन रविंदरजीत सिंह ने उसे हथियार के लाइसेंस की नकली रसीद देकर धोखा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी और अब रविंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी रविंदरजीत सिंह को माननीय अदालत में पेश किया गया और तीन दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है। रविंद्रजीत सिंह ने और कहां-कहां ठगी मेरी है उसकी जांच की जा रही है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस ने तस्करी नेटवर्क के पाँच सदस्यों को किया गिरफ्तार

अमृतसर, 17 अक्टूबर(राजन): पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *