
अमृतसर,14 सितंबर (राजन): आम आदमी पार्टी के जॉइंट सेक्रेटरी व पूर्व मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने आज आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मुलाकात की। करमजीत सिंह रिंटू ने बताया कि मुलाकात दौरान आगामी नगर निगम चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार के साथ पंजाब की जनता डटकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि आप आगामी नगर निगम और लोकसभा चुनाव में शानदार विजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने राज्य में शिक्षा क्रांति शुरू की, पहला ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ समर्पित किया। रिंटू ने अपना बहुमूल्य समय और अनुग्रह देने के लिए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान जी को बहुत बहुत धन्यवाद किया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें