Breaking News

विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे – मेयर करमजीत सिंह रिंटू

लोगों को संबोधित करते हुए मेयर करमजीत सिंह रिंटू

अमृतसर, 18 दिसंबर(राजन गुप्ता): मेयर करमजीत सिंह रिंटू  ने  वार्ड नंबर 19 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों मुस्तफाबाद व अन्य क्षेत्रो मे  अधिकारियों के साथ  चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और लोगों की शिकायतों को सुना और मौके पर अधिकारियों को हल करने का निर्देश  दिए।
मेयर रिंटू ने कहा कि शहर के लगभग हर वार्ड में विकास कार्य लगभग पूरा हो चुका है।  उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 19 में सड़कों और पानी की आपूर्ति लाइनों और सीवरेज लाइनों का काम प्राथमिकता के आधार पर किया गया है।  क्षेत्र में किए जाने वाले अन्य कार्यों के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।  कोई भी विकास कार्य लंबित नहीं छोड़ा जाएगा।  उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नए एलईडी लगाए जा रहे हैं। मेयर करमजीत सिंह को वार्ड पार्षद और क्षेत्रवासियों ने इस अवसर पर वार्ड में किए जा रहे विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया।  इस अवसर पर पार्षद गुरजीत कौर, पूर्व पार्षद अनीक सिंह, जरनैल सिंह भुल्लर, गरिश शर्मा, मास्टर हरपाल सिंह, बाबा, गुरनाम सिंह लहरी, कपिल भंडारी आदि  उपस्थित थे।

About amritsar news

Check Also

शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर ने             अधिकारियों को क्षेत्र किए अलाट

अमृतसर, 21 अक्टूबर (राजन): शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *