Breaking News

पुरानी रंजिश के चलते गोलियां लगने से युवक गंभीर घायल

घायल युवक सुजल।

अमृतसर,24 नवंबर: सुल्तानविंड  रोड क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद में गोलियां चली है। एक युवक को दो गोलियां लगी। गंभीर घायल युवक को सिविल अस्पताल में  भर्ती करवाया गया।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। वहीं पुलिस ने मौके से एक खोल भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार घायल सूजल सुल्तानविंड रोड पर झंडे के पास खड़ा था। तभी कुछ युवक आए और उस पर गोलियां चला दी। एक उसकी जांघ तो दूसरी कंधे से टकरा कर निकल गई। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया है। गोलियां चलाने वालों को वह जानता है और पहले भी आरोपियों ने उस पर हमला किया था। फिलहाल.पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

श्री दरबार साहिब के पास फोटो खींचने को लेकर हुई थी रंजिश

सूजल ने बताया कि आरोपी और वे श्री दरबार साहिब के पास सैलानियों की तस्वीरें खींच अपना गुजारा करते थे। आरोपियों की उससे काफी समय पहले से लागत चल रही थी। आरोपी उसे सरेआम गोलियां मारने की धमकी देते थे। सूजल ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। सूजल को डर है कि अगर पुलिस ने कार्रवाई ना की तो आने वाले दिनों में वे दोबारा उस पर हमला करेंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

हरमनबीर सिंह डीआईजी अमृतसर बॉर्डर रेंज नियुक्त

अमृतसर,12 जून : पंजाब सरकार ने आईपीएस अधिकारी हरमनबीर सिंह को डीआईजी अमृतसर बार्डर रेंज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *