
अमृतसर,27 नवंबर:गुरु नानक देव जी का 554वां प्रकाश पर्व आज पूरे विश्व में मनाया जा रहा है। श्री दरबार साहिब और पाकिस्तान में ननकाना साहिब को फूलों व सुंदर लाइटों के साथ सजाया गया है। आज पूरा दिन यहां 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंच माथा टेकने का अनुमान है। आज के दिन की शुरुआत पालकी साहिब से हुई। श्री दरबार साहिब व पाकिस्तान स्थित ननकाना साहिब में आज पूरा दिन कीर्तन चलेगा। श्री दरबार साहिब में दोपहर के समय जलो भी सजाए जाएंगे। विश्व भर से संगत आज यहां पहुंच रही है।

भारत से इस साल 2470 सिख श्रद्धालु पाकिस्तान पहुंचे हैं, जो आज ननकाना साहिब के दर्शन करेंगे। भारत के विभिन्न सिख संगठनों की तरफ से 5000 से अधिक लोगों के पासपोर्ट वीजा के लिए भेजे गए थे, लेकिन पाक सरकार ने 50 प्रतिशत के करीब लोगों के वीजा को रिजेक्ट कर दिया।
श्री दरबार साहिब में होगी दीपमाला व आतिशबाजी

श्री दरबार साहिब में शाम होते ही दीपमाला की जाएगी। यहां 1 लाख के करीब देसी घी के दीये जलाए जाएंगे। इतना ही नहीं, श्री दरबार साहिब में मनमोहक आतिशबाजी भी की जाएगी। जिसे देखने के लिए लाखों की गिनती में श्रद्धालु आज गोल्डन टेंपल पहुंचे हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News