
अमृतसर,12 फरवरी :पंजाब के राज्यपालऔर चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित का इस्तीफा अभी तक मंजूर नहीं किया गया है। दोनों पदों पर पुरोहित बने रह सकते हैं। पुरोहित ने इस्तीफे का कारण निजी बताया था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में मीटिंग के बाद इस्तीफा दिया गया था, मगर उस पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। इतने दिनों तक इस्तीफा मंजूर न होने के बाद अब राज्यपाल दोबारा सक्रिए हो गए हैं। बनवारी लाल पुरोहित ने यूटी, चंडीगढ़ में अधिकारियों के साथ एक बैठक की। साथ ही खामियां मिलने पर जवाबतलबी भी की है। इसी के साथ सोमवार को पुरोहित पंजाब के सीमावर्ती इलाके में दौरा करने को लेकर कार्यक्रम की सूची जारी की। जिसमें कहा गया है कि बनवारी लाल पुरोहित अपने कार्यकाल का छठा दौरा 20 फरवरी से 23 फरवरी तक सीमावर्ती क्षेत्रों में करेंगे।
बार्डर से सटे जिलों में जाएंगे पुरोहित
जारी किए गए दौरे के अनुसार राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पठानकोट, गुरुदासपुर, अमृतसर, तरनतारन,
फिरोजपुर और फाजिल्का के बार्डर एरिया में दौरा करने पहुंचेंगे। उनके इस यात्रा कार्यक्रम में उनके पिछले दौरों के बाद हुई प्रगति की समीक्षा करने और हाल के दिनों में सामने आए किसी भी नए मुद्दे के समाधान के लिए केंद्रीय एजेंसियों और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठकें शामिल हैं।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News