Breaking News

पुलिस ने बुजुर्ग की हत्या की गुत्थी  को सुलझाया, दो गिरफ्तार

अमृतसर,1 मार्च:गोपाल मंदिर के पास हुई बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपियों ने महज 8 हजार रुपए लूटने के लिए वारदात को अंजाम दिया। मृतक घर में अकेला रहता था। घर के अंदर एक कमरे में फर्श पर हाथ-मुंह बंधा मिला था। मृतक की पहचान 78 वर्षीय विजय खन्ना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इस बात की पुष्टि की है। मृतक विजय खन्ना की बहन नीलम खन्ना के मुताबिक, उसका भाई विजय खन्ना (मृतक) घर में अकेला रहता था, उसके बच्चे विदेश और चंडीगढ़ में रहते हैं। नीलम ने बताया कि 29 फरवरीको सुबह लगभग 7:30 बजे, उन्हें मृतक विजय खन्ना के बेटे वनीत खन्ना, जो चंडीगढ़ में रहते हैं का फोन आया कि उनके रिश्तेदार ने फोन करके बताया है कि उनके पिता विजय खन्ना घायल हो गए हैं।

दरवाजा अंदर से बंद था

वो जल्दी से घर पहुंचे, जिस पर पीड़ित नीलम खन्ना अपने भाई विजय खन्ना के घर पहुंची लेकिन घर के बाहर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिनकी मदद से वे घर के मुख्य गेट पर चढ़ गए और अंदर चले गए। भाई विजय खन्ना का शव घर के अंदर एक कमरे में फर्श पर बिस्तर से हाथ-मुंह बंधा हुआ मिला। जिसकी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई है।

मजीठा रोड थाने में मामला दर्ज करके जांच शुरू की

मामलों की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए, गुरप्रीत सिंह भुल्लर, पुलिस आयुक्त, अमृतसर ने इस अंधे हत्याकांड का जल्द से जल्द पता लगाने के निर्देश जारी किए। डॉ. प्रज्ञा जैन, डीसीपी सिटी, अमृतसर के निर्देश पर प्रभजोत सिंह ने विर्क, एडीसीपी सिटी -2, अमृतसर वरिंदर सिंह खोसा,.एसीपी नॉर्थ, अमृतसर की देखरेख में इंस्पेक्टर सतनाम सिंह मुख्य अधिकारी पुलिस स्टेशन मजीठा रोड, अमृतसर और प्रभारी सीआईए स्टाफ सिटी टू अमृतसर, इंस्पेक्टर राजेश
शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस पार्टी ने 12 घंटे के अंदर इस ब्लाइंड केस को ट्रेस करने में सफलता हासिल की है।पुलिस पार्टी द्वारा प्रोफेशनल पुलिसिंग के तहत मामलों की हर पहलू से जांच करने पर विशाल भंगू वासी अरोड़ा मार्केट, नगीना एवेन्यू,उम्र 28 साल, शिक्षा 10वीं पास और  मोनिका वासी खांडेवाला चौक, 88 फुट रोड, उम्र 33 साल को गत दिवस गिरफ्तार कर लिया । पुलिस पार्टी ने आरोपियों से घटना के दौरान प्रयुक्त चाकू, कटर व लूट 8 ₹8000 की राशि बरामद कर ली है।

जांच के दौरान यह खुलासा हुआ

मोनिका जो मृतक विजय खन्ना की परिचित थी, और  वह अक्सर उसके घर आती थी, ऐसा मालूम था  कि विजय खन्ना घर पर अकेले रहते है, उनके पास पैसा भी बहुत है। मोनिका ने अपने दोस्त विशाल भंगू के साथ मिलकर की  घटना अंजाम दिया गया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस ने 9 किलो हेरोइन के साथ एक स्मगलर को किया गिरफ्तार

अमृतसर,9 मार्च (राजन): पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ट्रांस-बॉर्डर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *