Breaking News

बीएसफ और पंजाब पुलिस ने हेरोइन की बरामद

अमृतसर,10 मार्च (राजन): सीमावर्ती  क्षेत्र जिला अमृतसर के गांव रोरनवाला खुर्द में बीएसएफ और पंजाब पुलिस के जवानों द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर हेरोइन बरामद की है। आज सुबह एक सूचना मिलने पर कि ड्रोन द्वारा गतिविधि की गई है। बीएसएफ का पुलिस द्वारा जिला अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र में एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।सुबह लगभग 10:00 बजे सतर्क जवानों ने हेरोइन का 1 पैकेट सफलतापूर्वक बरामद किया, जिसका कुल वजन लगभग 500 ग्राम था।  नशीले पदार्थों को पीले चिपकने वाले टेप में लपेटा गया था और यह बरामदगी अमृतसर जिले के रोरनवाला खुर्द गांव से सटे एक खेत में हुई। बीएसएफ और पंजाब पुलिस के समन्वित संयुक्त अभियान से एक बार फिर सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल करने में सफलता मिली। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

हरमनबीर सिंह डीआईजी अमृतसर बॉर्डर रेंज नियुक्त

अमृतसर,12 जून : पंजाब सरकार ने आईपीएस अधिकारी हरमनबीर सिंह को डीआईजी अमृतसर बार्डर रेंज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *