Breaking News

हरदीप पुरी ने अकाली-भाजपा गठबंधन पर दिया बड़ा बयान:कहा,जहां जनता को सुरक्षा देने वाली पुलिस असुरक्षित नहीं, वहां आम जनता का क्या हाल होगा

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी पत्रकारों से बातचीत करते हुए।

अमृतसर, 19 सितंबर(राजन): केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को अमृतसर की विभिन्न व्यापारी एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों के साथ  एक विशेष बैठक की। इस बैठक के दौरान स्थानीय कारोबारियों और उद्योगपतियों ने शहर के व्यापार क्षेत्र से जुड़ी अपनी प्रमुख समस्याओं और चुनौतियों को केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा। ​बैठक के दौरान व्यापारी वर्ग ने अमृतसर में व्यापार को बढ़ावा देने, कर प्रणाली से जुड़ी अड़चनों, बुनियादी ढांचे में सुधार और स्थानीय उद्योगों को केंद्र सरकार की योजनाओं से जोड़ने संबंधी कई मुद्दे उठाए तथा केन्द्रीय मंत्री को अपना अपना मांगपत्र सौंपा। 

पंजाब में नशे की गंभीर स्थिति पर जताई चिंता

पंजाब में बढ़ते नशे के प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए पुरी ने कहा कि नशा राज्य की पूरी पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि सत्ता में आने से पहले नशे को पूरी तरह खत्म करने का वादा करने वाली सरकार इस पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन के समय में भी नशे की समस्या थी, लेकिन अब हालात और गंभीर हैं।

अकाली-भाजपा गठबंधन पर बड़ा बयान

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के संभावित सीट शेयरिंग और गठबंधन के सवालों पर हरदीप पुरी ने स्पष्ट रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में कभी गठबंधन होता है, तो समीकरण पूरी तरह बदलेंगे। पहले की तरह अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहकर 22 सीटों.पर चुनाव नहीं लड़ेगा, बल्कि जो भी समझौता होगा, वह पूरी तरह से समानता (बराबर-बराबर सीटों) के आधार पर होगा।

व्यापारियों की वाजिब समस्याओं का जल्द से जल्द सकारात्मक समाधान निकाला जाएगा

​हरदीप सिंह पुरी ने सभी प्रतिनिधियों की बातों और मांगों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की वाजिब समस्याओं का जल्द से जल्द सकारात्मक समाधान निकाला जाएगा। ​केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमृतसर न केवल पंजाब की धार्मिक और सांस्कृतिक राजधानी है, बल्कि व्यापार का भी एक बड़ा केंद्र है। केंद्र सरकार स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाने और क्षेत्र में व्यापार अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कारोबारियों की समस्याओं को संबंधित मंत्रालयों के समक्ष उठाकर प्राथमिकता के आधार पर हल कराया जाएगा।

​इस अवसर पर पूर्व सांसद श्वेत मलिक,स्थानीय भाजपा नेता, वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री का उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देने पर धन्यवाद व्यक्त किया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

‘ युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के 551 दिन पूरे होने पर अमृतसर में अहम बैठक:विधायक डॉ. गुप्ता, विधायक डॉ. संधू, करमजीत रिंटू और दीक्षित धवन ने किया संबोधित

अमृतसर, 17 सितंबर(राजन): पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *