Breaking News

कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू भाजपा में शामिल

अमृतसर, 26 मार्च:पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह के पोते और लुधियाना से कांग्रेसी सांसद रवनीत सिंह बिट्टू आज मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जनरल सेक्रेटरी विनोद तावड़े ने पटका पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। भाजपा ने मंगलवार सुबह ही पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया था। इसके कुछ घंटे बाद ही रवनीत सिंह बिट्टू की पार्टी में एंट्री हो गई। वह लुधियाना लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हो सकते हैं। बिट्टू कांग्रेस के टिकट पर लगातार 3 बार सांसद बन चुके हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में उन्होंने श्री आनंदपुर साहिब.सीट से चुनाव जीता था। इसके बाद 2014 और 2019 के चुनाव में वह लुधियाना लोकसभा सीट से सांसद चुने गए।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार का कल होगा कैबिनेट विस्तार : संजीव अरोड़ा बनेंगे नए मंत्री

अमृतसर, 2 जुलाई:पंजाब सरकार का कल कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। माना जा रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *