Breaking News

विशेष छुट्टी की घोषणा

अमृतसर,2 अप्रैल:लोकसभा चुनाव की देश में इस बार 7 चरणों में वोटिंग कराई जाएगी।  चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में पंजाब , हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की संसदीय सीट पर चुनाव कराए जाएंगे। इसी बीच पंजाब में काम करने वाले हिमाचल प्रदेश और यूटी चंडीगढ़ के वोटरों को 1 जून, 2024 को वोटिंग वाले दिन वोट डालने के लिए विशेष छुट्टी देने की घोषणा की गई है। इस संबंधी जानकारी देते हुये मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि पंजाब राज्य के सरकारी दफ्तरों, बोर्डों/ कारपोरेशनों और सरकारी शैक्षिणक संस्थानों में काम करने वाले सरकारी अधिकारियों/ कर्मचारियों में से यदि कोई यूटी चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश का वोटर है तो वह अपनी वोट डालने के लिए अपना वोटर कार्ड पेश करके सम्बन्धित अथॉरिटी से तारीख़ 01- 06- 2024 (शनिवार) की विशेष छुट्टी ले सकेगा। यह छुट्टी अधिकारियों/ कर्मचारियों की छुट्टियों के खाते में से नहीं काटी जायेगी।  उन्होंने आगे बताया कि पंजाब के किसी भी औद्योगिक संस्थान, कारोबार, व्यापार या किसी भी अन्य संस्थान में काम करने वाले यूटी चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश के वोटरों को भी वोट डालने के लिए जन प्रतिनिधित्व एक्ट 1951 की धारा 135बी (1) के मुताबिक 01-06- 2024 को सवैतनिक छुट्टी घोषित की गई है। इस सम्बन्ध में पंजाब सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में AAP परिवार में लगातार हो रही बढ़ोतरी : रिंटू ने जगदंबे कालोनी क्षेत्र में रिवायती पार्टियों के परिवारों को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया

आम आदमी पार्टी का लगातार परिवार बढ़ने से हल्के में मिल रही नई ताकत:रिंटू अमृतसर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *