Breaking News

मामूली घरेलू विवाद के चलते पति ने गर्भवती पत्नी को जिंदा जलाया

चारपाई पर रखा शव।

अमृतसर,20 अप्रैल:बाबा बकाला साहिब के गांव बुले नंगल में मामूली घरेलू विवाद के चलते पति ने गर्भवती पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला के पेट में जुड़वां बच्चे थे। आरोपी पति ने पत्नी को जलाने से पहले बिस्तर के साथ बांध दिया, ताकि वे जान बचाने का भी प्रयास ना कर सके। मरने वाली महिला की पहचान पिंकी (23) के रूप में हुई है। जबकि पति की पहचान सुखदेव सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। गांव के लोगों ने बताया कि दोनों की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी। दोनों का आपस में छोटी-मोटी बातों पर लेकर झगड़ा होता रहता था।
गांव के सरपंच जगजीत सिंह ने बताया कि वे रईया किसी काम से गए थे। दोपहर के समय उन्हें फोन आया कि सुखदेव सिंह ने अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया है। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

पत्नी के साथ घर का सारा सामान जला, बोरी में भरे अवशेष

सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। पुलिस ने जले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। आग से घर का सारा सामान भी जल चुका है।ब्यास पुलिस स्टेशन के प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी सुखदेव सिंह मजदूरी करता था। घरेलू झगड़े के बाद उसने गुस्से में आकर इस अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सेंट्रल जेल अमृतसर का ज्यूडिशियल इंस्पेक्शन; कैदियों के लिए दो हफ़्ते का मेडिकल कैंप

अमृतसर, 7 फरवरी(राजन): डिस्ट्रिक्ट और सेशंस जज अमृतसर जतिंदर कौर, परमिंदर कौर बैंस (एडिशनल चीफ़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *