Breaking News

अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ने वाली सी.आई.एस.एफ की महिला कर्मी के विरुद्ध केस दर्ज कर किया सस्पेंड

सीआईएसएफ कुलविंदर कौर अभिनेत्री कंगना रनौत

अमृतसर, 6 जून:  सांसद चुनी गई अभिनेत्री कंगना रनौत को सी.आई.एस.एफ की महिला कर्मी ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना के थप्पड़ जड़ दिया। जानकारी के मुताबिक सीआईएसएफ कुलविंदर कौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे सस्पेंड कर दिया गया है। महिला से सीआईएसएफ के सीनियरों ने पूछताछ भी की है। फिलहाल अभी महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है।बता दें कि जब कंगना दिल्ली के लिए फ्लाइट लेने के लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थी, तब उनकी सी.आई.एस.एफ की महिला कर्मी से बहस हो गई थी। बताया जा रहा है कि सी.आई.एस.एफ की महिला कर्मी, जिसका नाम कुलविंदर कौर है, ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह कंगना के किसान आंदोलन के पिछले बयान से काफी नाखुश थी। जो वीडियो सामने आया है उसमें सी.आई.एस.एफ. की महिला बोलती हुई नजर आई कि, कंगना ने कहा था कि किसान आंदोलन में महिलाएं 100-100 रुपये के लिए बैठती थीं। उसमें महिला कर्मी की मां भी शामिल थीं। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर कोर्ट ने मर्डर केस में आरोपी को उम्रकैद की सज़ा सुनाई

अमृतसर, 2 मार्च(राजन):सेशंस जज अमृतसर कोर्ट ने कुलदीप सिंह उर्फ ​​ईशू के मर्डर केस में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *