
अमृतसर, 22 सितंबर:पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल हो रहा है। कल शाम 5:00 बजे मंत्रिमंडल विस्तार के लिए गवर्नर हाउस से अनुमति मिल गई है। सूत्रों के अनुसार चार मंत्रियों का हटना भी तय हैं।पांच नए चेहरे शामिल किए गए हैं। वहीं, जिन लोगों मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना है, उनको लेकर विधायकों को मुख्यमंत्री के फोन आए हैं।

इन विधायकों को मिल सकती है जिम्मेदारी
सूत्रों के मुबाबिक कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, ब्रह्म शंकर जिंपा, चेतन सिंह जोड़माजरा और अनमोल गगनमान की मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है। जबकि कैबिनेट में शामिल होने वाले नए चेहरों में हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, डॉ रवजोत सिंह, तरनप्रीत सिंह सौंद और मोहिंदर भगत को शामिल किया जा सकता है। जिला अमृतसर से कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को विभाग मिल रहे हैं।
चौथी बार होने जा रहा है फेरबदल
पंजाब सरकार के तीन महीने के कार्यकाल में यह चौथी बार फेबरबदल होने जा रहा है अभी तक मंत्रिमंडल में सीएम भगवंत मान समेत 15 मंत्री हैं। मंत्रिपरिषद में कुल 18 मंत्री हो सकते हैं।
चार कैबिनेट मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, ब्रह्म शंकर जिंपा, चेतन सिंह जोड़माजरा और अनमोल गगनमान ने मंत्रिमंडल से दे दिया है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें