
अमृतसर,22 सितंबर:पंजाब में इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में पंजाब कैबिनेट में बड़ा बदलाव होने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जानकारी अनुसार पंजाब में कैबिनेट में कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट में पांच नए चेहरों शामिल किया जा सकता है। वहीं दो डिप्टी सी.एम. को लाने बारे भी चर्चा चल रही है। खबर तो यह भी मिल रही है कि कैबिनेट में अमृतसर से भी एक मंत्री बनने जा रहा है। यह भी पता चला है कि सारे बदलाव की रणनीति पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। आधिकारिक तौर पर इसकी कोई भी सूचना नहीं है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News