Breaking News

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद लॉरेंस का वीडियो वायरल: जवानों को दिवाली की शुभकामनाएं; शायरी भी सुनाई

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई

अमृतसर,15 अक्टूबर:मुंबई में एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। इस समय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इसी बीच लॉरेंस बिश्नोई का एक.वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह जेल के अंदर से तीन मिनट लंबी शायरी सुनाते हुए दिवाली की शुभकामनाएं दे रहा है। उक्त वीडियो करीब तीन मिनट 23 सेकंड का हैं।उक्त वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि उक्त वीडियो करीब चार साल पुराना है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक उक्त वीडियो पंजाब की किसी जेल से बनाया गया है। हालांकि अमृतसर न्यूज अपडेट्स इसकी पुष्टि
नहीं करता है। जिसे जेल से बनाया गया था। वीडियो में
वह शहीदों को श्रद्धांजलि देते और जवानों को दिवाली की शुभकामनाएं देते नजर आ रहा है।

वीडियो में लॉरेंस बोल रहा है शायरी

वीडियो में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा- जय शहीदों की, दीवाली की मेरी तरफ से सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं। जिसके बाद लॉरेंस उक्त वीडियो में कान में हैडफोन्स लगाकर शायरी बोलने लगा। शायरी थी कि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोर कितना बाजूए कातिल में है।लॉरेंस द्वारा करीब तीन मिनट लंबी शायरी बोली गई। उसने बताया कि ये लाइनें अमर शहीद श्री राम प्रसाद बिसमिल द्वारा लिखी गई थी। तब वह जेल में बंद थे। तब उन्हें फांसी की सजा हो गई थी। उन्होंने अपने ‘खून से शायरी लिखी थी। आगे लॉरेंस ने कहा- सभी शहीदों को मेरी तरफ से कोटी कोटी प्रणाम। पूरे हिंदुस्तान के फौजियों को भी प्रणाम और दीवाली की बधाई।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

हरमनबीर सिंह डीआईजी अमृतसर बॉर्डर रेंज नियुक्त

अमृतसर,12 जून : पंजाब सरकार ने आईपीएस अधिकारी हरमनबीर सिंह को डीआईजी अमृतसर बार्डर रेंज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *