Breaking News

पुलिस शहीद दिवस पर पुलिस कमिश्नर हुए भावुकः  अर्पित की श्रद्धांजलि

शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी।

अमृतसर, 21 अक्टूबर: पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर आज शहीद हुए पुलिस मुलाजिमों के परिवारों से मिलकर भावुक हो गए। पुलिस शहीद दिवस पर सभी ने नम आंखों से शहीदों के श्रद्धांजलि दी, वहीं, पुलिस कमिश्नर ने पंजाब के काले दौर के किस्से भी बयां किए। पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस कार्यक्रम के दौरान डीसी साक्षी साहनी, सभी पुलिस अधिकारी सहित पूर्व सेहत मंत्री प्रो.लक्ष्मी कांता चावला मौजूद थीं। इस दौरान वहां मौजूद शहीद पुलिस अधिकारियों के परिवारों से पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मुलाकात की।

शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर।

परिवारों ने जब शहीदी के किस्से सुनाएं तो कमिश्नर ऑफ पुलिस की भी आंखें नम हो गई। किसी की बीवी तो किसीnके मां-बाप वहीं किसी के बच्चे अपनों को याद करने के लिए और उनकी बहादुरी को प्रणाम करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि हर साल 21 अक्टूबर को शहीद पुलिस मुलाजिमों को उनकी शहीदी के लिए प्रणाम किया जाता है। उन्होंने कहा कि सारे शहीद मुलाजिमों के कारण ही आज सब चैन से जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के काले दिनों में कई परिवारों ने अपने बेटों को खोया, जिसके बाद आज पंजाब में अमन और शांति की बहाली हो पाई है।

हर सिपाही शहीदों का कर्जदार

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कई किस्से शेयर किए जिसमें बताया कि किस तरह कई बार उन्होंने जबरन बुलेट प्रूफ जैकेट्स मुलाजिमों को पहनाईं, जबकि पंजाब के सिपाही इतने बहादुर हैं और थे किवह बिना बुलेट प्रूफ के ही दुश्मनों से लड़ने को तैयार हो जाते थे। समारोह के दौरान शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए, वहीं परेड के जरिए उन्हें सलामी भी दी गई। पुलिस कमिश्नर ने शहीद परिवारों से कहा कि वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं और विभाग का हर सिपाही उनका कर्जदार है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

दुर्ग्याणा मंदिर अमृतसर में होली: रंगों से सरोबारहुए भक्त, दुर्ग्याणा मंदिर में वृंदावन जैसा माहौल देखने को मिला; चंद्रग्रहण की वजह से एक दिन पहले उत्सव

अमृतसर, 2 मार्च:दुर्ग्याणा मंदिर में आज होली मनाईगई है। यहां होली के एक दिन पहले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *